{"_id":"653abe8fa36691c0ab013c91","slug":"electronic-devices-banned-in-exams-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-7641-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: परीक्षा में इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: परीक्षा में इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिलाधिकारी ने दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर जाना वर्जित है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास 500 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे तथा पीसीओ आदि की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस बल तैनात रहेंगे।
जिले में बनाए गए 15 केंद्रों पर 26784 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पारदर्शिता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने कार्यदायी संस्था को केंद्र अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षार्थियों व स्टाफ द्वारा अपने साथ लाई गई वस्तुएं जैसे कापियां, पुस्तकें, नोट्स, पालीथिन बैग, थैले, ब्रीफकेस, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री इत्यादि को अलग कमरे में जमा करने की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने सामग्री जमा करके अभ्यर्थियों व स्टाफ आदि को टोकन देने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था-सी के केन्द्र प्रभारी व केन्द्र अधीक्षक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी कि सामग्री जमा करने के लिए अभ्यर्थियों से कोई धनराशि अथवा शुल्क न लिया जाए। अभ्यर्थी को एक फोटोयुक्त आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड) की मूल प्रति भी साथ लाना आवश्यक हैं। ये दस्तावेज न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी का प्रवेश परीक्षा समय से दो घंटे पहले शुरू होगा। परीक्षा केन्द्र का मुख्य प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व बंद कर दिया जायेगा। प्रत्येक पाली में 6696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा केंद्र वर्धमान पब्लिक स्कूल में 600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके मद्देनजर आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में इस परीक्षा केंद्र पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करते हुए सभी मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सशस्त्र आरक्षी नियुक्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।