फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity will be cut for those who do not pay the outstanding bills

Mirzapur News: बकाया बिल नहीं जमा करने वालों की कटेगी बिजली

Tue, 12 Nov 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be cut for those who do not pay the outstanding bills
मिर्जापुर। विद्युत निगम ने बकाया वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। नए निर्देशों के अनुसार अब पांच केवीए से ज्यादा भार वाले उपभोक्ताओं का बकाया नहीं रखा जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद बिल का भुगतान न होने पर उनकी बिजली काट दी जाएगी। ऐसे उपभोक्ताओं पर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।
विज्ञापन

जिले में पांच केवीए से ज्यादा भार वर्ग वाले 4000 उपभोक्ता हैं। अकेले विद्युत वितरण खंड द्वितीय में ही 500 उपभोक्ता हैं। हालांकि नगरीय क्षेत्र होने के कारण ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा है। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे उपभोक्ता परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से किसी न किसी व्यवसाय से जुड़े होते हैं। वे लेनदेन लगातार करते रहते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं पर बकाया रखने से राजस्व की ही हानि होगी। बकाया से तो हर जगह राजस्व की हानि होती है। ऐसे उपभोक्ता समय से भुगतान कर सकते हैं। निगम यदि इस श्रेणी वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया होता है तो वसूली के लिए जो कार्रवाई होनी है वह तो होगी ही, उससे पहले उनका कनेक्शन काटा जाएगा। ताकि बकाये की राशि में और वृद्धि न होने पाए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। बकाया जमा न होने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed