{"_id":"ef8741068321eb53ded698b2f1ab4ab7","slug":"electricity-water-and-drought-relief-should-be-granted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी और सूखा राहत दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी और सूखा राहत दी जाए
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल जिला इकाई के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं को लेकर चुनार तहसील में प्रदर्शन किया गया। साथ ही आठ सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया। अद कार्यकर्ता बिजली, पानी, किसानों को सूखा राहत चेक, ओलावृष्टि राहत और किसानों को टोल प्लाजा से कर मुक्त करने की मांग की।
अपना दल युवा मंच के प्रदेश सचिव इंजीनियर त्रिलोक सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। सूखा, अतिवृष्टि से बर्बाद किसानों की फसलों को एनडीए सरकार द्वारा प्रदेश की सपा सरकार को पर्याप्त धन मिलने के बाद भी किसानों को राहत चेक नहीं दिया जा रहा है। इस सरकार में किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। डॉ. अनिल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े, दलित, शोषितों के अधिकारों का शोषण कर रही है। किसान आज बिजली नहीं मिलने के कारण सिंचाई नही कर पा रहा है।
प्रदेश प्रभारी शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि कृषि कार्य हेतु प्रयोग किये जाने वाले वाहनों को टोल प्लाजा पर टैक्स से छूट प्रदान किया जाए। मंडल अध्यक्ष मेघनाथ पटेल ने कहा कि गांगपुर दुर्घटना का मुआवजा परिवार वालों को दिया जाए। जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल ने कहा कि आलू उत्पादन करने वाले जिले के किसान आलू भंडारण के लिए परेशान है। रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि सिंचाई हेतु अहरौरा एंव जरगो बांध की भंडारण क्षमता बढ़ाई जाए। संचालन घनश्याम पटेल ने किया। जवाहिर सिंह प्रधान, रमेश पटेल, उदय पटेल, दिनेश्वर पटेल, जितेन्द्र कन्नौजिया, घनश्याम पटेल, आनंद सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।