फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity cut off in the sanctum sanctorum of Vindhyavasini Darshan done in light ile

Chaitra Navratri Mela: गुल हुई विंध्यवासिनी के गर्भ गृह की बिजली, मोबाइल की रोशनी में कराया गया दर्शन पूजन

Wed, 29 Mar 2023 07:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Mar 2023 07:38 AM IST
सार

मंगलवार की देर रात मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भ गृह की बिजली गुल हो गई। रात दस बजकर तीस मिनट पर अचानक बिजली चली गई। अंधेरे में श्रद्धालु दर्शन पूजन करते रहे। इसके चलते भक्तों को समस्या का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Electricity cut off in the sanctum sanctorum of Vindhyavasini Darshan done in light ile
गुल हुई विंध्यवासिनी के गर्भ गृह की बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र मेला के दौरान मंगलवार की देर रात मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भ गृह की बिजली गुल हो गई। रात दस बजकर तीस मिनट पर अचानक बिजली चली गई। अंधेरे में श्रद्धालु दर्शन पूजन करते रहे। इसके चलते भक्तों को समस्या का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। और 11:57 पर बिजली आई। मंदिर के गर्भ गृह के पास प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी व्यवस्था में लगे रहे। लोगों को मोबाइल की रोशनी में दर्शन पूजन कराया जा रहा था। ऐसे में देवी दर्शन में भक्तों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Electricity cut off in the sanctum sanctorum of Vindhyavasini Darshan done in light ile
मंदिर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सप्तमी पर जयकारे से गूंजी विंध्यधाम की गलियां

सप्तमी पर मंगवालवार को आस्थाधाम श्रद्धालुओं से पटा रहा। सड़क से लेकर गंगाघाट व मंदिर तक हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़़ रही। हर कोई मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहा। जयकारे से माहौल धार्मिक होता रहा। मध्य रात्रि के बाद से ही विभिन्न गंगाघाटों पर स्नान ध्यान का दौर शुरु रहा। स्नान के पश्चात माता के दरबार तक पहुंचने की होड़ लगी रही। मंगला आरती से पहले गर्भगृह की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गो पर

विज्ञापन
विज्ञापन

Electricity cut off in the sanctum sanctorum of Vindhyavasini Darshan done in light ile
मां विध्यवासिनी के दरबार में लाइन लगाकर खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। मंगलवार की भोर मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर का पट खुला माता के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा।
किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही गुड़हल, कमल, गुलाब पुष्पों व रत्न जड़ित आभूषणों से हुए श्रृंगार के पश्चात माता के भव्य स्वरुप का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर रहे। हर कोई याचक की भांति माता से गुहार लगाकर जीवन के लिए मंगल कामना करता नजर आया।
विज्ञापन

Electricity cut off in the sanctum sanctorum of Vindhyavasini Darshan done in light ile
विंध्यधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
सुबह होते-होते समूची गलियां भक्तों से पट गई। दोपहर बाद भीड़ में कुछ नरमी दिखी। लेकिन धाम ढलते ही फिर से भक्तों का रेला धाम की ओर उमड़ पड़ा। दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जा रहा। सप्तमी पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद भक्तों ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर अपने घर, परिवार में सुख, समृद्धि की कामना की। विंध्य क्षेत्र में जगह- जगह हवन पूजन एवं अनुष्ठान का दौर अनवरत चलता रहा। झांकी दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। गर्भगृह की ओर मंदिर से लेकर सड़क तक कतार देखकर समय को देखते हुए लोग झांकी से ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed