फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electric scum of wheat farming

गेहूं की खेती पर बिजली का कहर

Mon, 03 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electric scum of wheat farming
कछवा में जला खेत

विज्ञापन
जिले के जमालपुर, कछवां तथा जिगना थाना क्षेत्र में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग से लगभग 25 बीघा से अधिक  गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों ने आग बुझाया। 

शेरवां संवाददाता के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के सरसा गांव के कुंडिलिया सिवान में अज्ञात कारणों से आग लगने के चलते रविवार को लगभग दस बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची मुगलसराय से अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग बुझाया। आग से लोदी यादव दो बीघा, भगवान दास यादव का दो बीघा, देवनारायण यादव दो बीघा,  गिरजा यादव का दो बीघा तथा नंदलाल चौबे का दो बीघा फसल जलना शामिल है।  कछवां। थाना क्षेत्र के परेडवार्ड स्थित अमर नाथ यादव व शंभू सोनकर के ख्ेात में रविवार को शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


आग से अमर नाथ का 15 बिस्वा व शंभू का एक बीघा फसला जली है। इसी थाना क्षेत्र के टेढ़िया गांव निवासी हीरा पासी के खेत में भी शार्ट सर्टिक के आग लगने के चलते एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने आग को आगे बढ़ने से रोकते हुए पंपिग सेट चलाकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिगना थाना क्षेत्र के काशी सरपत्ती गांव में रविवार  की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बिजली की चिंगारी से केशव दत्त मिश्र की खेत में आग लग गई। जिससे उनका पांच बीघे गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। उधर  हलिया थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद दूबे और शारदा प्रसाद दूबे का शार्ट सर्किट से आग लगने के चलते दस  बीघा अरहर की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को बुझाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed