फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Election symbol withdrawn after allocation

आवंटन के बाद वापस लिया चुनाव चिन्ह

Thu, 22 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Election symbol withdrawn after allocation
मिर्जापुर। दो-दो बार चुनाव चिह्न का आवंटन और दोनों बार वापस लेने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने रामगरीब को चुनाव चिह्न का आवंटन नहीं किया। रामगरीब का आरोप है कि दो दिन से दौड़ाने के बाद भी उसे बृहस्पतिवार तक चुनाव चिह्न का आवंटन नहीं किया गया। जिलाधिकारी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र के रामपुर मड़वा निवासी रामगरीब का आरोप है कि पहली बार उसे 18 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर फावड़ा बेल्चा का चुनाव चिन्ह दिया गया था। बाद में पता चला कि नमूना पत्र में फावड़ा बेल्चा किसी को आवंटित नहीं किया गया है। इस पर रामगरीब ने जिला मुख्यालय पर शिकायत की। तब चुनाव चिह्न टेलीविजन आवंटित किया गया। रामगरीब का आरोप है कि 21 अप्रैल की रात एसडीएम लालगंज उसके घर गए और उसे जिला मुख्यालय ले आए। उससे उसका चुनाव चिन्ह टेलीविजन ले लिया गया और एक पत्र लिखवाया गया कि उसे इसमें कोई आपत्ति नहीं है। बाद में उसे कोई चुनाव चिन्ह नहीं दिया गया। उसका प्रार्थना पत्र 48 घंटे का विलंब दिखाते हुए निस्तारित कर दिया गया। रामगरीब का आरोप है कि इसमें उसकी ओर से कोई विलंब नहीं है। उसे प्रतीक चिह्न आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed