फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Election of Upraudh and Vindhya Advocate Committee will be held in January

Mirzapur News: जनवरी में होगा उपरौध व विंध्य अधिवक्ता समिति का चुनाव

Mon, 29 Dec 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Election of Upraudh and Vindhya Advocate Committee will be held in January
लालगंज। लालगंज तहसील में अधिवक्ता समितियों के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। उपरौध अधिवक्ता समिति के सह सचिव विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने एल्डर्स कमेटी को पत्र सौंपकर वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने और नई कार्यकारिणी का चुनाव कराए जाने की मांग की है। एल्डर्स कमेटी ने पत्र स्वीकार करते हुए समय से वार्षिक लेखा-जोखा एवं चुनाव संपन्न कराने पर सहमति दे दी। सह सचिव ने पत्र में बताया कि वर्ष 2025 का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। बार काउंसिल द्वारा पूर्व में लगाए गए चुनाव संबंधी प्रतिबंध को माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज ने निरस्त कर दिया है। बार एसोसिएशन के चुनाव कराने के आदेश जारी किए गए हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उपरौध अधिवक्ता समिति लालगंज में वर्ष 2026 के चुनाव से पूर्व वार्षिक लेखा-जोखा की प्रक्रिया आवश्यक है। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए समयबद्ध ढंग से वार्षिक लेखा-जोखा एवं वर्ष 2026 का चुनाव संपन्न कराने की बात कही। उधर चुनावी गहमागहमी के बीच तहसील परिसर में लाबिंग की राजनीति भी तेज हो गई है। संभावित दावेदारों और उनके समर्थकों की बैठकों, मेल-मुलाकात और आपसी संवाद से माहौल गर्म है। विंध्य युवा अधिवक्ता समिति के के संस्थापक अधिवक्ता मनोज द्विवेदी ने बताया कि चुनाव आगामी 15 जनवरी के भीतर संपन्न कराया जाएगा। समिति में कुल 250 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed