फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Election for five village head posts today, counting of votes on May 11

पांच ग्राम प्रधान पद लिए चुनाव आज, मतगणना 11 मई को

Sun, 09 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Election for five village head posts today, counting of votes on May 11
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान विभिन्न विकास खंडो में ग्राम प्रधान पद के पांच प्रत्याशियों के चुनाव रविवार को कराए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को पोलिंग पार्टियों को संबंधित ग्राम पंचायतों के लिए रवाना कर दिया गया है। मतगणना 11 मई को कराई जाएगी।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर ग्राम पंचायत में उम्मीदवार उर्मिला यादव का नामांकन बाद निधन हो गया था। ग्राम प्रधान पद के चुनाव के लिए शनिवार को प्रभारी सहायक विकास अधिकारी अक्षैवरनाथ यादव की मौजूदगी में पोलिंग पार्टी अर्जुनपुर के लिए रवाना की गयी। प्रभारी एडीओ पंचायत ने बताया कि अर्जुनपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पड़री, पहाड़ी ब्लाक के दुबेपुर बसारी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी सूर्य बली उर्फ भुअर धारीकार के निधन हो जाने से प्रधान पद का चुनाव रोक दिया गया था। रविवार को ग्राम प्रधान पद का चुनाव कराया जाएगा। ग्राम पंचायत के 2003 महिला, पुरुष मतदाता 14 प्रत्यासियों के भाग्य का फैसला करेंगें। पोलिंग पार्टियां अपने- अपने बूथ पर शनिवार को पहुंच गयी हैं। जिगना, छानबे ब्लॉक के आदमपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए सहायक विकास अधिकारी की रविकांत ओझा की देखरेख में चुनाव अधिकारियों को भेजा गया। चुनार, नरायनपुर विका खंड के ग्राम सभा भुडकुडा के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। निर्वाचन अधिकारी राम आशीष ने बताया कि मतदान से पूर्व प्रधान प्रत्याशी की मौत हो गयी थी। ग्राम सभा के तीन बूथों पर मतदान को संपन्न कराने के लिए तीन पोलिंग पार्टियां रवाना की गयी है। उन्होने बताया अलग- अलग बूथ पर चार-चार मतदान कर्मी मौजूद रहेंगे। इसी तरह सीखड़ विकास खंड से विदापुर ग्राम सभा के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टी रवाना की गयी। चुनाव बाद ब्लॉक में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को रखा जाएगा। प्रभारी खंड विकास अधिकारी के के सिंह ने बताया कि रविवार को मतदान बाद 11 मई को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed