फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Elderly bike rider dies due to truck rash

ट्रक के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sat, 12 Sep 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies due to truck rash
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर अकोढ़ी गांव के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना देकर उसे मंडलीय अस्पताल उपचार के लिए भेजवाया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी 55 वर्षीय आजम पुत्र अनवर शुक्रवार की दोपहर अपने पुत्र शाहिद के पासपोर्ट का सत्यापन कराने के लिए बाइक से विंध्याचल थाने जा रहे थे। रास्ते में मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर अकोढ़ी गांव के पास पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कपड़े का व्यवसायी था। उसे दो पुत्र राशिद और शाहिद सऊदी में रहते है। परिजनों ने बताया कि पुत्र शाहिद के पासपोर्ट के संबंध में आए किसी कागजात के संबंध में सत्यापन के लिए थाने से बुलाए जाने पर जा रहे थे। घरपत्नी जहरुनिशा और छोटे पुत्र कौशल का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed