फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Elder brother dies due to bullet injury, admitted to younger trauma center

गोली लगने से घायल बड़े भाई की मौत, छोटा ट्रामा सेंटर में भर्ती

Tue, 12 Jul 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Elder brother dies due to bullet injury, admitted to younger trauma center
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव में रविवार को देर रात मिट्टी खोदाई करने का विरोध करने पर चली गोली से दो भाई घायल हो गए थे। इस बीच गोली लगने घायल ंबड़े भाई की मौत हो गई है। छोटे भाई का उपचार चल रहा है। मौत होने के बाद मौके पर गांव में विंध्याचल व जिगना थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपितों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जिस जमीन से मिट्टी की खोदाई कराई जा रही थी। उसमें करीब 40 हिस्सेदार हैं। रविवार की रात कुछ लोग राजेश कुमार यादव के मकान से सटे जमीन से मिट्टी की खोदाई करने गले। मिट्टी खोदाई की जानकारी हुई तो राजेश कुमार यादव अपने भाई चंद्रशेखर उर्फ चंद्रलेप यादव (38) व अन्य के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पैमाइश व ठीक तरह से बटवारा होने के बाद मिट्टी खोदने की बात कही। मिट्टी की खोदाई रोकने पर वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मिट्टी की खोदाई रोकवाकर राजेश के साथ गए लोग घर वापस आ गए। क्षेत्र के महडौरा निवासी नियामत अली के पुत्र पप्पू ने फोन करके बिरोही गांव निवासी ईश्वरी सिंह व अन्य आदि को बुला लिया। जिसके बाद फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान गोली चली। इसमें राकेश और उनके भाई चंद्रशेखर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी विंध्याचल और उसके बाद मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में राजेश की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, सीओ सिटी प्रभात राय व अन्य थानों की फोर्स पहुंची। घटना के बाद सोमवार को सुबह घर पर फोर्स तैनात रही। परिजनों का आरोप था कि लाइसेंसी बंदूक और तमंचे से तीन फायर किए गए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा का कहना है कि मिट्टी खोदाई के विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। गोली लगने से दो भाई घायल हुए थे। जिसके बाद आठ लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। मौत होने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक नाली लाइसेंसी बंदूक से दो गोली चली थी। लाइसेंसी बंदूक को जब्त करने के साथ लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed