{"_id":"6ad673c7eb47af529e040829","slug":"eight-women-caught-for-stealing-chains-and-phones-at-sheetla-dham-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163470-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शीतला धाम में चेन-फोन चुराने वाला आठ महिलाएं पकड़ी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शीतला धाम में चेन-फोन चुराने वाला आठ महिलाएं पकड़ी गईं
विज्ञापन
शीतला धाम में दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के आभूषण और मोबाइल चोरी करने गिरोह की महिलाए
दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को बनाती थीं निशाना, चोरी की चेन और पांच मोबाइल बरामद
मिर्जापुर। चुनार के अदलपुरा स्थित शीतला धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के गहने और फोन चोरी करने वाले आठ महिलाओं के गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं के पास से चोरी की चेन, चार एंड्रायड फोन और एक की-पैड मोबाइल जब्त किया गया है। गिरोह की महिलाएं धार्मिक स्थलों और मेलों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं को निशाना बनाती थीं। चोरी के आभूषण बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेती थीं।
थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि वाराणसी के आदमपुर के कोनिया सट्टी निवासी विपिन मिश्रा ने 18 अक्तूबर को चुनार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि परिवार के साथ शीतला धाम आए थे। उनकी मां के गले से चेन चोरी हो गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए चेन बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सोमवार को अदलपुरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुमार संतोष ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया।
मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ और आंबेडकरनगर की रहने वाली हैं महिलाएं
आरोपियों में इनमें गीता देवी निवासी मऊ, सरिता निवासी गाजीपुर, सुशीला देवी, आरती, ज्योति और पुनीता देवी निवासी मऊ, मिंगा देवी निवासी आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से संबंधित और प्रिया देवी उर्फ पिंका निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार शामिल हैं। गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में बताया चोरी का तरीका
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे घूम-घूमकर धार्मिक स्थलों, मेलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मंगलसूत्र, चेन सहित अन्य आभूषण चोरी करती थीं। चोरी के सामान को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेती थीं।
दो महिलाओं पर दर्ज है कई प्राथमिकी
गिरफ्तार गीता देवी के खिलाफ जौनपुर, कानपुर और वाराणसी में चोरी, लूट, मादक पदार्थ और गिरोहबंद अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में छह प्राथमिकी दर्ज है। ज्योति देवी के खिलाफ जौनपुर, सुल्तानपुर और अमेठी में चोरी तथा अन्य धाराओं में तीन प्राथमिकी दर्ज है।