{"_id":"5f358c5a8ebc3e41121d125e","slug":"eight-tourists-trapped-on-mound-due-to-increasing-water-rescued-mirzapur-news-vns5413575169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बढ़ने से टीले पर फंसे आठ सैलानी, रेस्कूय जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बढ़ने से टीले पर फंसे आठ सैलानी, रेस्कूय जारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बोकरिया फाल में पिकनिक मनाने गए गांव के आठ लोग अचानक पानी का बहाव तेज होने के कारण एक टीले पर फंस गए। पानी बढ़ने व बहाव तेज होने के कारण उनका निकलना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह, देहात कोतवाल अभय सिंह व करनपुर चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच कर रस्सी और फायर बिग्रेड की टीम की मदद से बाहर बाहर निकालने में जुटे रहे। बाद में सभी को बचा लिया गया।
क्षेत्र के बोकरिया गांव के लोग पिकनिक मनाने के लिए लगभग 10 से 12 लोग शाम को बोकरिया फाल पर गए थे। सभी लोग पानी के बहाव को पार कर टीले पर बाटी-चोखा बना रहे थे। शाम को जब सभी वापस आने की कोशिश करने लगे तो पानी का बहाव तेज हो गया। अचानक पानी बढ़ने से सभी सैलानी परेशान हो गए। कुछ लोग तो किसी तरह से पानी के बहाव को पार कर गए, पर आठ लोग टीले पर फंस गए। लोगों को बाहर टीले से सुरक्षित बाहर आने का कोई रास्ता नजर न आने पर पुलिस को सूचना दिया। रास्ते से गुजर रहे भाजपा नेता रामकुमार ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दिया। सूचना पर करनपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरु करते हुए अधिकारियों को सूचना दिया। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह और देहात कोतवाल अभय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रस्सी के मदद से लोगों को निकालने की कोशिश की, पर अंधेरा होने और पानी का बहाव लगातार तेज होने के कारण परेशानी आ रही थी। रेस्क्यू के लिए फायर बिग्रेड को बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि गांव के 10 से 12 लोग पिकनिक मनाने बोकरिया फाल पर आए थे। अचानक पानी बढ़ने से 14 से 20 वर्ष के किशोर और युवक टीले पर फंसे । देर रात को सभी को बचा लिया गया।