फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight people injured when a Magic van overturned after hitting a tree

Mirzapur News: पेड़ से टकराकर मैजिक पलटने से आठ लोग घायल

Tue, 19 Nov 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured when a Magic van overturned after hitting a tree
राजगढ़। इंदिरानगर गांव के पास राजगढ़-चुनार मार्ग पर सोमवार को भोर में करीब तीन बजे मैजिक वाहन पेड़ से टकराकर पटलने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबलेंस से सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां तीन घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चुनार थाने के सहुआइन के टोला निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार, 23 वर्षीय साहब अली, 42 वर्षीय सुरेश कुमार, गोला बाजार चुनार निवासी 18 वर्षीय सागर सोनकर, लाल दरवाजा निवासी 30 वर्षीय शेरू निशा, 35 वर्षीय बाबू , 15 वर्षीय आरती, 20 वर्षीय कृष्ण कुमार समेत 10 लोग सोनभद्र जिले से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मैजिक वाहन से चुनार लौट रहे थे। रास्ते में सोमवार को भोर में लगभग तीन बजे इंदिरानगर गांव के पास चालक को झपकी आ गई। इससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात डॉ. संतलाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद रवि कुमार, शेरू निशा व सुरेश कुमार की हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed