फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight lines including a sub-inspector present on recovery complaint

Mirzapur News: वसूली की शिकायत पर एक उप निरीक्षक समेत आठ लाइन हाजिर

Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Eight lines including a sub-inspector present on recovery complaint
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कार्य में लापरवाही और वसूली की शिकायत मिलने पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक उप निरीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियाें को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपना काम पूरी ईमानदारी और तल्लीनता से करने की हिदायत भी दी है। आगाह किया कि किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न थानों से पुलिस अधीक्षक को पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। कारखासी परंपरा खत्म होने के बाद भी थाने में कई आरक्षी बिना वर्दी में कारखासी करते थे। इसके अलावा थाने में आने वाले लोगों से सही तरीके से बात नहीं करने की भी शिकायत थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने चुनार थाने में तैनात उप निरीक्षक लल्लन यादव, अहरौरा थाने के मुख्य आरक्षी रविंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश यादव, चुनार के मुख्य आरक्षी रामभवन यादव, प्रमोद यादव, संतनगर थाने के मुख्य आरक्षी चंदन कुमार मिश्रा, संतनगर थाना क्षेत्र में यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी अभय नारायण यादव और हलिया थाने में तैनात आरक्षी कुलदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें अधिकांश आरक्षी थाने में तैनात रहकर कारखास की भूमिका में थे। जिन पर वसूली करने का आरोप है। आरक्षी चंदन कुमार मिश्रा पहले शहर कोतवाली में थे। उनका स्थानांतरण संतनगर हो गया था। इसके बावजूद उन पर शहर कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय रहने का आरोप था। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को मिली थी। इसी तरह अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्य में लापरवाही बरतने और वसूली की शिकायत थी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि कार्य में लापरवाही और वसूली की शिकायत मिलने एक उप निरीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed