फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight including woman booked for kidnapping and rape

महिला समेत आठ पर अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight including woman booked for kidnapping and rape
अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनियां दरी में फटे कपड़ों में मिली जमालपुर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की रात को उसके गांव निवासी एक परिवार के पांच समेत सात नामजद और एक अज्ञात महिला के खिलाफ अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले को संदिग्ध मामते हुए मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के के लखनियां दरी में सोमवार की शाम को एक किशोरी फटे कपड़ों में मिली। सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस उसे लेकर अस्पताल आई। जहां होश में आने पर उसने बताया कि वह जमालपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। दुकान से घर आते समय विपक्षियों ने बोलेरो से उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। इसके बाद लखनियां दरी में छोड़ कर भाग गए। इसके बाद जमालपुर पुलिस किशोरी को अपने साथ लेकर आई। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद अजीत पुत्र राजाराम, सुजीत पुत्र राजाराम, सिताबी पत्नी राजाराम, सुशील पुत्र काशी, संजू पुत्र रामधनी, सूरज पुत्र संजू, कमलेश पुत्र भुलई और एक अज्ञात महिला पर अपहरण, पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि पीड़िता किशोरी पूर्व में भी कई मामला दर्ज करा चुकी है। पीड़िता की माता नेे 2018 में पुत्री के साथ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोपित दोष मुक्त हो चुके हैं। इस मामले में इस बार के आरोपित का भी नाम था। पीड़ित किशोरी ने 2017 में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था, जो अभी चल रहा है। आरोपित सिताबी की सास की 2019 में हत्या हुई थी। इसमें पीड़ित किशोरी और उसके परिवार के लोग आरोपित थे। हत्या के मामले में पीड़िता और उसके परिजन जमानत पर बाहर है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अपहरण व दुष्कर्म का मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सत्यता का पता चलेगा। पीड़ित किशोरी ने बोलेरो से अपहरण का आरोप लगाया था। रानीबाग फत्तेपुर टोल प्लाजा पर कैमरे में बोलेरो जाती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed