फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight found Corona positive, 28 discharged on recovery

सिर्फ आठ मिले कोरोना पाजिटिव, 28 के स्वस्थ होने पर छुट्टी

Sat, 26 Sep 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Eight found Corona positive, 28 discharged on recovery
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही थी। प्रतिदिन 20 से अधिक ही मरीज मिल रहे थे। पिछले बुधवार और गुरुवार को तो 97 पाजिटिव मिले थे, पर शुक्रवार केे सिर्फ आठ लोग ही पाजिटिव मिले। ये जिले के लिए राहत भरी खबर है। अब तक दो हजार 407 मरीज पाजिटिव मिले है। इसमें दो हजार 76 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 29 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है। जिले में लगातार 88वें दिन सिर्फ आठ पाजिटिव मिले। 28 के स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। एक्टिव केस 302 है। 24 लोग आईसोलेशन व 190 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार 383 की रिपोर्ट आई है। आठ पाजिटिव छह पुरुष और दो महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में शिवपुर जमालपुर से एक पुरुष, बरैनी कछवां से एक पुरुष, अकोढ़ी विजयपुर से एक पुरुष, चील्ह से एक महिला, अदलहाट से एक महिला, प्रेमपुर रामगढ़ सीखड़ से एक पुरुष, बहुरियापुर कुशहां विजयपुर से एक पुरुष, शुक्लहा स्टेशन रोड से कए पुरुष है। 28 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसमें 23 पुरुष और पांच महिला है। जिले में अब तक एक लाख दो हजार 824 का सैंपल लिया जा चुका है। 99 हजार 837 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 987 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 58 हजार 811 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 160 हाट स्पाट है। इसमें 119 ग्रामीण और 41 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed