फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   eight discharged on negative report

निगेटिव रिपोर्ट आने पर आठ संक्रमितों की छुट्टी

Sat, 13 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
eight discharged on negative report
मिर्जापुर। जिले में पिछले दो दिनों में निगेटिव रिपोर्ट आने पर 11 संक्रमितों की छुट्टी कर दी गई। शुक्रवार को तीन और शनिवार को आठ संक्रमितों को सर्टिफिकेट देकर छुट्टी कर दी गई। शनिवार को जिल संक्रमितो की छुट्टी की गई। उसमें मिर्जापुर का एक और भदोही के सात लोग है। जिले में कुल 42 संक्रमितों में अब तक 35 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। सात एक्टिव केस है। इसमें एक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। छह मिले के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन

सप्ताह के शुरुआती दिनों में चार दिन लगातार संक्रमित मामले सामने आए। इसके बाद पिछले तीन दिनों में कोई संक्रमित नहीं मिला। दो दिनो में 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार की रात को तीन संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर देर रात उनको सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। त।ीनों मिर्जापुर के थे। शनिवार को 148 लोगों की रिपोर्ट आई। सभ्री रिपोर्ट निगेटिव थी। इसमें आठ संक्रमित की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसमें एक मिर्जापुर और सात भदोही जिले के निवासी है। शनिवार की शाम को इन आठ लोगों को सेम्फोर्ड स्कूल में बने आईसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। शनिवार को जिले से 152 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें छानबे ब्लाक के गौरा गांव, मझवां ब्लाक के बजहां, कोन ब्लाक के चेरुईराम, सेम्फोर्ड और मंडलीय अस्पताल से सैंपल लिया गया। जिले में इस समय 34 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इसमें छह मिर्जापुर, 23 भदोही और पांच सोनभद्र के है। 68 लोगों को परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

विंध्याचल का आईसोलेशन वार्ड हुआ खाली
आईसालेशन वार्ड में भर्ती हुए थे 37 मरीज, सभी स्वस्थ होकर घर गए
विंध्याचल। तीन संक्रमितो की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार की रात विंध्याचल सामुदायिक केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड से उनकी छुट्टी कर दी गई थी। जिसके बाद आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह से खाली हो गया। तीनों संक्रमित मिर्जापुर के थे। बाकी संक्रमित सेम्फोर्ड स्कूल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मंडल का एल-थ्री अस्पताल बनाया गया था। जहां मंडल के तीनों जिले के मरीज भर्ती हो रहे थे। आठ अप्रैल को मिर्जापुर जिले से तीन दो संक्रमित भर्ती हुए थे। इसके बाद भदोही और सोनभद्र के मरीजों को भर्ती किया गया था। 30 बेड का आईसोलेशन वार्ड फुल होने पर मरीजों को सेेम्फोर्ड स्कूल में बने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाने लगा। विंध्याचल में कुल 37 संक्रमित भर्ती हुए थे। इसमें 25 मिर्जापुर, नौ भदोही और तीन सोनभद्र के थे। सभी उपचार के बाद स्वास्थ होकर घर जा चुके है। शुक्रवार की रात अंतिम तीन संक्रमितों के स्वस्थ्य होने पर छुट्टी कर दी गई। नोडल डा. अजय ने बताया कि अब आने वाले संक्रमित सेम्फोर्ड में भर्ती होंगे। वहां बेड फुल होने पर संक्रमितो को विंध्याचल भेजा जाएगा।

तीर्थ पुरोहित की मां सीसीयू में भर्ती
मिर्जापुर। तीन दिन पूर्व विंध्याचल के पश्चिम मोहाल मोहल्ले निवासी तीर्थ पुरोहित और कोटेदार की रिपोर्ट संक्रमित आने पर उनको आईसोलेशन और परिवार के 22 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इसमें उनकी मां और भाई की तबीयत ज्यादा खराब थी। 70 वर्षीय मां की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed