{"_id":"6611b2e1e6bdf052e00cd015","slug":"eight-arrested-for-attempt-to-murder-four-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-114688-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आठ पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आठ पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल में बीते शुक्रवार को शाम को होटल में महंगा कमरा उपलब्ध कराने को लेकर हुए विवाद में बिहार से आए दर्शनार्थियों के साथ मारपीट हुई। पिटाई से घायल दर्शनार्थी की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बिहार के पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के कोसुत गांव निवासी मुकुल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वे अपने साथी रमेश कुमार सिंह, पुष्कर कुमार, सुबोध कुमार के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आए थे। विंध्याचल स्थित होटल में कमरा लेने गए तो वहां हमारे पंडा महेश मौजूद थे। होटल के मैनेजर से कमरे के लिए बात की। कमरा अधिक महंगा होने के कारण नहीं लिया। आरोप है कि वहां से बाहर निकले तो होटल के कुछ कर्मचारियों ने गाली देते हुए उनके साथ मारपीट की। जिससे उन लोगों को चोटें आईं। आरोप लगाया कि यह घटना महेश पंडा के कहने पर हुई। उसके साथी रमेश कुमार सिंह को जान से मारने की नीयत से मारा पीटा गया है। मारपीट की सूचना पर विंध्याचल पुलिस के साथ सीओ सिटी मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे। नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने राहुल यादव निवासी गोंसाई का पुरवा, संतोष निवासी तुलसी क तलिया, किशन सोनकर निवासी पटेगरा नाला, ननकु निवासी महुआरी, विकास शर्मा निवासी हरई, भरत पंडा निवासी बंगाली चौराहा, हरिराम पंडा, महेश पंडा तथा तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि बिहार से कुछ लोग दर्शन के लिए विंध्याचल आए थे। अपने पंडा के साथ एक होटल में कमरा लेने गए। वहां कमरा खाली नहीं होने पर दूसरे होटल पर कमरा लेने गए। वहां कमरा महंगा होने पर नहीं रुके। होटल से नीचे उतरते समय गिरकर घायल हुए। इस पर दर्शन करने आए लोगों ने कुछ कहा तो होटल के कर्मचारियाें से विवाद हो गया और मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में से संतोष वर्मा, विश्वास गौतम, किशन सोनकर, राहुल यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।