फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eid prayers were offered with devotion and prayers for peace were sought.

Mirzapur News: अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, मांगी अमन- चैन की दुआ

Sun, 22 Mar 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers were offered with devotion and prayers for peace were sought.
नगर के इमामबाड़ा ईदगांह में शनिवार की सुबह नमाज अदा करते अकीदत मंद, स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में शनिवार को प्रेम व सौहार्द का पर्व ईद धूमधाम से मना। इमामबाड़ा के ईदगाह सहित सभी छोटी बड़ी मस्जिदाें में नमाज अदा की गई। अकीदतमंदों ने मुल्क के अमन व चैन की दुआ मांगी। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुख्य कार्यक्रम इमामबाड़ा के ईदगाह में हुआ। सुबह से ही नमाज के लिए लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने इमामबाड़ा पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दी। इसके साथ ही शीशे वाली मस्जिद, गंगाबाई की मस्जिद, त्रिमोहानी व स्टेशन रोड सहित अन्य जगहों पर मस्जिदों में अकीदतमंद जुटे और ईद की नमाज अदा की। कछवां : ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कछवां इमामबाड़ा, मझवां, जलालपुर, गोवर्धनपुर समेत विभिन्न गांवों के ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने सुबह निर्धारित समय पर नमाज अदा की। जिगना: ईद पर विजयपुर, मिश्रपुर, चितौली, बिहसडाकला, गोडसर सरपत्ती, अकोढी, बिरोही, नरोइया, भांवा, जरैला, हरगढ, गोगांव, मिश्रपुर, गौरा, पकरी सहित अन्य स्थानों पर नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिले और मुबारकबाद दी। विजयपुर में ग्राम शहीदाबानो व गुलाम रसूल ने लोगों का मुंह मीठा कराया। हलिया: हलिया कस्बा स्थित गौसिया मस्जिद में शनिवार को ईद उल फितर की सैकड़ों लोगों ने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ईद की नमाज अदा की। पवारी खुर्द, खम्हरिया, मनिगढा, महुगढ, सहित नौ मस्जिदों व सोनगढ़ा में ईदगाह सहित 10 जगह लोगों ने नमाज अदा की। चुनार : दरगाह शरीफ स्थित हजरत बाबा कासिस सुलेमानी के दरगाह, भरपुर लाइन स्थित ईदगाह, मोची टोला स्थित जामा मस्जिद, गंगेश्वरनाथ, चौक बाजार, गोला बाजार स्थित आदि मस्जिदों में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई। सक्तेशगढ: राजगढ़ विकासखंड अंतर्गत कुंबा कला, बरगवा और गोल्हनपुर स्थित उस्मानिया ईदगाह में ईद का पर्व शांतिपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनवर अली, इस्लाम अली, सहबान अली, अहम अली और शेराज अली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


---------------
शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर जताया शोक
फोटो संख्या 21
मिर्जापुर। शिया समुदाय के लोगों ने शनिवार को नगर के लक्ष्मण प्रसाद की गली में स्व. सैयद हाजी अकील के इमाम बाड़ा में ईद की नमाज पढ़ी। वाराणसी से आए शिया धर्म गुरु मोहम्मद हसन ने ईद की पढ़ाई। सभी शिया समुदाय के लोगों ने अपने बांह पर काली पट्टी बांध कर ईरान में शहीद हुए बच्चों व अन्य लोगों का शोक मनाया और ईद की नमाज़ पढ़ी।

नगर के इमामबाड़ा ईदगांह में शनिवार की सुबह नमाज अदा करते अकीदत मंद, स्रोत संवाद

नगर के इमामबाड़ा ईदगांह में शनिवार की सुबह नमाज अदा करते अकीदत मंद, स्रोत संवाद

नगर के इमामबाड़ा ईदगांह में शनिवार की सुबह नमाज अदा करते अकीदत मंद, स्रोत संवाद

नगर के इमामबाड़ा ईदगांह में शनिवार की सुबह नमाज अदा करते अकीदत मंद, स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed