फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eid festival today, crowds thronged the markets

ईद का पर्व आज, बाजारों में उमड़ी भीड़

Thu, 13 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Eid festival today, crowds thronged the markets
मिर्जापुर। रमजान के एक माह के रोजे के बाद 14 मई को ईद का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को देर रात तक रोजेदारों व अकीदतमंदों की तैयारियां होती रही। हालांकि प्रशासन की ओर से मस्जिदों में सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने की पाबंदी है। लोगों से कहा गया है कि वे अपने घरों में ही नमाज अदा करें।
विज्ञापन

एक माह के रोजे के बाद होने वाले त्यौहार की खुशी बृहस्पतिवार को दिखायी दी। सुबह से बाजारों में जो भीड़ उमड़ी वह देर शाम तक जारी रही। प्रशासन ने भी अपने नियमों में ढील देते हुए सबको सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ खरीदारी करने को कहा। खोवा, किराना, कपड़ा व जूते चप्पल की दुकानों से लोग चोरी छिपे सामान खरीदते रहे। हालांकि किराना व सब्जी तथा फलों की दुकानों को तो प्रशासन की ओर से शाम पांच बजे तक की छूट मिली हुई है लेकिन अन्य दुकानों में लोगों ने चोरी छिपे खरीदारी की। बसनही बाजार व अन्य कई जगहों पर रेडीमेड कपड़ों की जमकर खरीदारी की गई। वासलीगंज में तो जैसे मेला जैसा दृश्य रहा। जगह- जगह सेवईयों के स्टाल लगे रहे। चीनी व मेवों की भी खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed