फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eid 2023: Eid prayers offered in Mirzapur, Namazis prayed for peace of the country

Eid 2023: मिर्जापुर में अदा की गई ईद की नमाज, नमाजियों ने देश के अमन की दुआ मांगी

Sat, 22 Apr 2023 02:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 22 Apr 2023 02:43 PM IST
सार

इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में प्रमुख रूप से ईद की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह की नमाज में शामिल होकर देश के अमन की दुआ मांगी।

विज्ञापन
Eid 2023: Eid prayers offered in Mirzapur, Namazis prayed for peace of the country
मिर्जापुर में अदा की गई ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में शनिवार को विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत से अदा की गई। लोगों ने देश और प्रदेश के अमन व चैन की दुआ मांगी और खुशहाली की कामना की। 

विज्ञापन

नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में प्रमुख रूप से ईद की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह की नमाज में शामिल होकर देश के अमन की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर के गंगाबाई की मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद, कचहरी, संकट मोचन के पास, मुसफ्फर गंज, त्रिमुहानी, स्टेशन रोड के पास आदि जगहों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदत मंद ईद की नमाज में शामिल हुए। इस अवसर पर मस्जिदों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। छोटे बच्चों के खेल खिलौने से लेकर खाने-पीने तक की दुकानें सजी रही। लोगों ने और छोटे बच्चों ने खरीदारी की और जरूरतमंदों को दान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed