फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Effect of heat, 200 children admitted in medical college in 12 days

Mirzapur News: गर्मी का असर, मेडिकल काॅलेज में 12 दिनों में 200 बच्चे हुए भर्ती

Sat, 04 May 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Effect of heat, 200 children admitted in medical college in 12 days
मिर्जापुर। गर्मी बढ़ने से बच्चाें की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ा है। मंडलीय अस्पताल के मेडिकल काॅलेज के बच्चा वार्ड में चार बेड ही बचे हैंं। वार्ड में 32 बेड पर 28 बच्चे भर्ती हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे उल्टी, दस्त और डायरिया से पीड़ित है।बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. देवराज यादव ने बताया कि 12 दिनों में 200 बच्चे वार्ड में भर्ती हुए। सेहत में सुधार होने पर अधिकतर बच्चों को दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया। ओपीडी में प्रतिदिन मौसमी बीमारी से पीड़ित 50 से 60 लोग आ रहे हैं। इनमें 15 से 20 बच्चे रहते हैं। वार्ड फुल होने पर एक बेड पर दो बच्चोें को भर्ती करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह 32 बेड पर 38 बच्चे भर्ती थे। दोपहर 12 बजे तक 10 बच्चों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक
दिनांक बच्चा वार्ड में भर्ती हुए बच्चे
21 अप्रैल 18,
22 12,
23 20,
24 17,
25 14,
26 18,
27 25,
28 13, 29 10,
30 21,
एक मई 16
दो मई 17 बच्चे बच्चा वार्ड में भर्ती हुए।

...............................
बच्चों को पानी और ओआरएस का कराएं सेवन
मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. देवराज यादव ने कहा कि अभिभावक सुबह 11 बजे से पांच बजे के बीच बच्चों को बाहर धूप में न निकलने दें। कमरे को ठंडा रखे। बच्चों को पानी खूब पिलाएं। दो-दो घंटे के अंतराल पर ओआरएस का घोल बनाकर दें। फ्रिज का अत्यधिक ठंडे पानी न पीने दें। फास्ट फूड न खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed