{"_id":"6914dffe1e29f1da13023e7c","slug":"education-is-like-milk-which-the-one-who-absorbs-it-roars-like-a-lion-laxman-acharya-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-143371-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा शेरनी दूध की तरह, जिसे ग्रहण करने वाला शेर की तरह दहाड़ता है : लक्ष्मण आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा शेरनी दूध की तरह, जिसे ग्रहण करने वाला शेर की तरह दहाड़ता है : लक्ष्मण आचार्य
विज्ञापन
अदलहाट बाजार में आदर्श इंटर कालेज की छात्राओं से संवाद करते असम राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्
अदलहाट। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य का बुधवार को उनके पैतृक गांव हाजीपुर में वंदे मातरम के उद्घोष से ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
गांव स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो शेर की तरह बलवान बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत से शिक्षा ग्रहण कर योग्य बनने की नसीहत दी। अपने निर्धारित कार्यक्रम 11 बजे आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के पूर्व प्रबंधक (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) स्व़ छेदीलाल गुप्त के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र सुनील कुमार गुप्ता और उनके परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इसके बाद अदलहाट बाजार स्थित वरिष्ठ पत्रकार स्व़ गौरी शंकर सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। 11:45 बजे अपने पैतृक गांव हाजीपुर स्थित बऊरहवा बाबा शिव मंदिर पहुंचकर शिव लिंग पर चांदी का नाग स्थापित कर पूजन अर्चन करने के बाद गांव के ही देवी शंकर पांडेय के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचीन हनुमान मंदिर पर पहुंचकर असम के राज्यपाल ने दर्शन पूजन करते हुए गांव के अंबेडकर पार्क में पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ग्रामीणों के साथ पैदल चलकर अपने पैतृक निवास पहुंचकर स्थापित मां दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन कर गांव के 21 वृद्धजनों व पहलवानों को सम्मानित किया। इस दौरान मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, अध्यक्ष काशी प्रांत दिलीप सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख मंजू देवी, पूर्व प्रमुख आनंद सिंह बंटू, बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह, राजन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बच्चों से किया संवाद
अदलहाट। आदर्श इंटर कॉलेज और नवज्योति इंटर कॉलेज गरौड़ी के विद्यार्थियों ने भारत माता की जयकारों व वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विद्यार्थियों से राज्यपाल ने संवाद किया। आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट में शिक्षा ग्रहण कर चुके असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर अपने पढ़ाई के दिनों को याद किया। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिस विद्यालय में हमने पढ़ाई की आज उसके विद्यार्थियों से मिलकर हम धन्य हुए।