फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Earlier they used to take franchises, now they are making their own gaming apps, siphoning off lakhs of rupees from accounts.

Mirzapur News: पहले लेते थे फ्रेंचाइजी, अब खुद बना रहे गेमिंग एप, खातों से उड़ा रहे लाखों रुपये

Sat, 27 Dec 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Earlier they used to take franchises, now they are making their own gaming apps, siphoning off lakhs of rupees from accounts.
मिर्जापुर। बैंक से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले साइबर ठगी के आरोपियों में से कुछ ने टीम बनाकर खुद ही गेमिंग एप विकसित करना शुरू कर दिया। इनकी टीम गेमिंग एप बनाने के साथ ही उसकी फ्रेंचाइजी तक बेचने का काम करने लगी। इसका खुसाला पुलिस की जांच में हुआ है। गोवा, ओडिशा और वाराणसी में एप विकसित कर साइबर ठगी हो रही है। मिर्जापुर में साइबर ठगी के मामले की जांच कर रहे देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि संदीप सिंह पटेल, विकास, रजनीश व अन्य आरोपी अभी भी अपने साइबर से जुड़े गेमिंग धंधे को चला रहे हैं। कोई ओडिशा तो कोई गोवा तो कुछ लोग वाराणसी से सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि शुरू में बाहर की टीमों से गेमिंग एप की फ्रेंचाइजी लेकर साइबर ठगी का काम चल रहा था। बाद में खुद की टीम बनाकर एप तक विकसित करने की काबिलियत हासिल कर ली। अब तो न केवल खुद ही गेमिंग एप के माध्यम से लोगों के एकाउंट खाली कर रहे हैं। ये आरोपी फ्रेंचाइजी भी बांट रहे हैं। पुलिस के सूत्रों की मानें तो गेमिंग एप के माध्यम से एक दिन में 50-50 लाख तक के वारे न्यारे कर दिए जा रहे हैं। पूरे देश में साइबर ठगी का जाल फैला हुआ है। जो भी झांसे में आया उसके खाते खाली हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed