फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   E-rickshaw driver dies after being hit by train

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत

Wed, 03 Apr 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after being hit by train
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकुचवा के पास मंगलवार को सुबह रेल लाइन पर संदिग्ध परिस्थितियो में एक ई-रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ। ई-रिक्शा घटना स्थल से दूर मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर नई बस्ती मोहल्ला निवासी मोहम्मद इश्तियाक (19) ई-रिक्शा चलाते थे। वे प्रतिदिन की तरह सुबह सात बजे के करीब ई-रिक्शा लेकर निकले थे। रास्ते में वे एक व्यक्ति को लेकर छोड़ने रेलवे स्टेशन गए। इसके बाद सुबह आठ बजे के करीब देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकुचवा के पास रेल लाइन पर उनका शव मिला है। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि उनका ई-रिक्शा दूर मिला है। रेल लाइन के बीच में शव मिला है। इससे लग रहा है कि किसी ने रख दिया है। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की ट्रेन से टकराकर मौत हुई है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed