{"_id":"c1866fe297023398244ceee248c44b3e","slug":"durga-idols-were-installed-between-mantras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुई दुर्गा प्रतिमाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुई दुर्गा प्रतिमाएं
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर नगरीय इलाकों सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं वैदिक मंत्रोच्चार बीच पूजन-अर्चन के उपरांत स्थापित की गईं।
मां दुर्गा पूजनोत्सव के तहत विभिन्न पूजन समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कर मां की प्रतिमाओं को स्थापित कराया।
कार्यक्रम के तहत हवन-पूजन सहित मां दुर्गा की भव्य आरती भी की गई तथा भक्तों के बीच प्रसाद भी बांटा गया।
नगर के विभिन्न मुहल्लों में सोमवार को विभिन्न पूजन कमेटियों की तरफ से भव्य पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित कराया गया।
कमेटी द्वारा माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा पंडाल में एक दिन पूर्व ही रख दिया गया था। प्रात:काल एवं सांयकाल पूजन पंडालों में पूजन कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती की गई।
विज्ञापन
भव्य पंडालों में विराजामान मां शेरावाली की एक झलक पाने के लिए श्रद्घालु लालायित दिखाई दिए। पंडाल सहित आसपास के इलाकों की बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से की गई आकर्षक सजावट की छटा देखते ही बन रही थी।
पूजन पंडालों में कहीं मां दुुर्गा सप्तशती का पाठ तो कहीं पर विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन किया गया। इस अवसार पर मां शेरवाली के भव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए श्रद्घालुओं का रेला लगा रहा।
पूजन पंडालों में मां दुर्गा का पूजन-अर्चन व भव्य आरती के उपरांत कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया।