फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dumper hit the bike from behind, young man died

Mirzapur News: डंपर ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 29 Jan 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dumper hit the bike from behind, young man died
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना के पास बुधवार की रात आठ बजे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम करते हुए डंपर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर की आग बुझाते हुए लोगों को मनाने का प्रयास किया पर लोग उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। एएसपी आपरेशन मनीष मिश्रा के करवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने आधे घंटे बाद जाम समाप्त किया। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के बिकना गांव निवासी मिथिलेश कुमार विश्वकर्मा (29) रात आठ बजे बाइक लेकर घर से निकले। घर से कुछ दूर पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर डंपर को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होने पर देहात, कटरा, शहर कोतवाली की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, पर ग्रामीण नहीं माने। उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एएसपी आपरेशन ने ग्रामीणों को चालक की गिरफ्तारी व कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से डंपर में लगी आग पर काबू पाया। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed