{"_id":"59a4660d4f1c1bcf018b463b","slug":"due-to-death-of-student-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूब कर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूब कर छात्र की मौत
mirzapur news
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। गंगा नदी में स्नान करने गए छात्र की सोमवार को डूब कर मौत हो गई । जाल डाल कर तीन घंटे खोजने के बाद उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिगना थाना क्षेत्र के बरहा खुर्द के देउरी घाट पर दिन के 11 बजे पाली गांव के पांच छात्र स्नान करने गये थे। उसमें अश्वनी कुमार (16) और विकास (15) डूब गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। साथियों ने उनके बचाने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह विकास को तो बचा लिया लेकिन अश्वनी को बाहर नहीं निकाल पाए। किवास को तुरंत कुखुड़ी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। छात्रों ने गांव वालों को अश्वनी के डूबने की सूचना दी। उसके पिता हीरालाल हरिजन के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जाल डाल कर उसकी तलाश की जाती रही। लगभग तीन घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया। अश्वनी दसवीं कक्षा का छात्र था। अश्वनी दो भाइयों में बड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से गांव में मातम पसर गया। घर वालों का तो रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन