फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dudengi trains gallop

सरपट दौड़ेंगी रेलगाड़ियां

Wed, 04 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 04 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dudengi trains gallop
सोनीपत में पैसेंजर ट्रेन डीरेल होने से बची
उत्तर मध्य रेलवे के चुनार-चोपन रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया जाएगा। इससे रेलगाड़ियों की रफ्तार बढ़ जाएगी। लगभग 100 किलोमटीर की लाइन बनाने में 129 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसका टेंडर हो चुका है। जल्द ही विद्युतीकरण करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


चुनार-चोपन रेल मार्ग तीन प्रांतों को जोड़ने वाली रेल लाइन है। इस रूट से उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड और मध्य प्रदेश के यात्री भी सफर करते हैं। यह रूट इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस रास्ते से तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ती हैं।  जम्मूतवी से जमशेदपुर टाटा तक जाने वाली मूरी एक्सप्रेस व झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस व त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा चुनार-चोपन पैसेंजर है। इंटरसिटी एक्सप्रेस, चुनार चोपन पैसेंजर है,  इस रेल मार्ग पर विद्युतीकरण न होने से रेलवे को काफी नुकसान होता है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेनें लेट से चलती हैं। डीजल की खपत भी अधिक होती है। इसको देखते हुए रेल मंत्रालय ने इस रूट का विद्युतीकरण करने का निर्णय लिया। पिछले वर्ष कराए गए सर्वे के बाद इस वर्ष केंद्र सरकार ने विद्युतीकरण करने के लिए बजट पास कर दिया। अधिकारियों की माने तो उत्तर मध्य रेलवे के चुनार चोपन रेल खंड रेल के विद्युतीकरण का कार्य 129 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सौ किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर कुल छह स्टेशन हैं। इस निर्माण कार्य में एक ट्रैक्शन सब स्टेशन, एक ओएचई डिपो एंव एक पीएसआई डिपो भी निर्मित होगा। इस कार्य के पूरा होने से रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा निर्माण रेल परिचालन सुनिश्चित हो सकेगा। इससे परिचालन की गति बढ़ने के साथ साथ मार्ग पर और ट्रेनों का संचालन संभव हो पाएगा। यात्रा अवधि घटेगी। इसके अतिरिक्त यह एक पर्यावरण मित्र यातायात की तरफ कदम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed