फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drunk bike rider hits woman, dies

Mirzapur News: नशे में धुत बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Wed, 20 Dec 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Drunk bike rider hits woman, dies
कछवां। थाना क्षेत्र के बंधवा प्राथमिक विद्यालय के सामने सब्जी लेने जा रही महिला को नशे में धुत बाइक सवार ने मंगलवार को दोपहर में टक्कर मार दिया। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां तीन घंटे बाद महिला की मौत हो गई। बाइक सवार की पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बधवां गांव निवासी गीता देवी तिवारी (50) पत्नी शनकू तिवारी मंगलवार को दोपहर में सब्जी लेने जा रही थीं। रास्ते मेंप्राथमिक विद्यालय बधवां के सामने सड़क पार कर रही थीं, उसी बीच जमुआ बाजार की ओर से आ रहे नशे में धुत बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार की पिटाई कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। पिटाई कर बाइक सवार को पुलिस के हवाले कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में तीन घंटे बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला से एक पुत्र है जो दिल्ली में काम करता है। पति किसान हैं। थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। बाइक सवार को पकड़ा गया है। महिला के पति शनकू तिवारी ने पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed