{"_id":"68b2035faaeb897c120654d6","slug":"drizzle-with-thunder-and-lightning-in-the-city-rain-for-half-an-hour-in-the-village-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-139148-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शहर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, गांव में आधे घंटे तक बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शहर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, गांव में आधे घंटे तक बारिश
विज्ञापन
मिर्जापुर। शुक्रवार को शहरी क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई तो गांवों में आधे घंटे तक बारिश हुई। दोपहर तक बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहाना बना रहा। इस कारण तापमान में दो डिग्री की कमी हुई है। हल्की बारिश के कारण किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है।
मकान पर गिरी बिजली, बारजा ढहा
जिगना। छानबे क्षेत्र के गोड़सर सरपत्ती में शुक्रवार को गांव निवासी राजनाथ यादव के मकान पर बिजली गिरने से 70 फिट लंबा बारजा ढह गया। हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। बारजा गिरने से बाइक, चारपाई व साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया है। गृह स्वामी का दावा है कि लगभग 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।