फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver's body found stuck in truck on the second day of the accident, family members were searching outside

Mirzapur News: हादसे के दूसरे दिन ट्रक में फंसा मिला चालक का शव, परिजन खोज रहे थे बाहर

Wed, 14 Feb 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Driver's body found stuck in truck on the second day of the accident, family members were searching outside
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा के पास सोमवार को सुबह हाइवा की टक्कर से खलासी की मौत होने के बाद चालक का पता नहीं चलने पर परिजन परेशान थे। लोग आशंका जता रहे थे कि हादसे के बाद चालक भयवश भाग गया होगा। इस बीच मंगलवार को ट्रक के पास लटक रहे मफलर के आधार पर शक होने पर जांच करने पहुंचीं थानाध्यक्ष की नजर ट्रक के अगले पहिये के ऊपर फंसे शव पर पड़ी। शव चालक का था। ट्रक पलटवाकर शव को बाहर निकलवाकर इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के नुनौटी गांव निवासी आशीष कुमार (23) पुत्र छोटेलाल पड़री थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति का ट्रक चलाते थे। नुनौटी गांव निवासी आकाश (22) पुत्र राम सेवक उस ट्रक पर खलासी का काम करता था। दोनों ट्रक पर गिट्टी लादकर बलिया के लिए निकले थे। सोमवार को सुबह करीब चार बजे ट्रक चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा के पास पहुंचा तो अगला पहिया पंचर हो गया। खलासी आकाश कुमार ट्रक के पीछे स्टेपनी खोल रहा था और चालक आशीष अगला चक्का खोल रहा था। उसी दौरान गिट्टी लदे हाइवा ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को थाने में खड़ा करा दिया। खलासी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान ट्रक चालक आशीष का पता नहीं चला। आशंका जताई जाने लगी कि वह हादसे के डर से भाग गया होगा। उधर, घर नहीं आने पर चालक के परिजन परेशान थे। मोबाइल फोन भी ट्रक में था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। हादसे के बाद हाइवा थाने में भेज दी गई, परंतु ट्रक वहीं खड़ा था। सोमवार को दोपहर में उधर से गुजरते समय चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने ट्रक की गिट्टी खाली कराकर उसे थाने में खड़ा कराने का निर्देश दिया, उसी दौरान उनकी नजर ट्रक के अगले हिस्से की ओर लटक रहे एक मफलर पर पड़ी। उन्हाेंने डंडे से मफलर हटाया तो दुर्गंध आई। वहां अगले पहिये के ऊपर एक पैर लटक रहा था और अंदर शव पड़ा था। ट्रक को पलटवाकर शव को बाहर निकलवाया गया तो उसकी पहचान ट्रक चालक आशीष के रूप में हुई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आशीष दो भाइयों में छोटा था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि जब हाइवा ने पीछे से ट्रक में टक्कर मारा था, उस दौरान पीछे खलासी की चपेट में आकर मौत हो गई, परंतु आगे पहिया खोल रहा चालक ट्रक के अंदर चला गया। हादसे वाले दिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को दोपहर में शव मिलने पर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed