{"_id":"64764e20def7d129a60e6ae4","slug":"drivers-body-found-near-truck-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-151-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक के पास मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक के पास मिला चालक का शव
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के कौडियरा स्थित एक भट्ठे पर सोमवार की रात राखड़ लेकर आए ट्रक चालक का मंगलवार का सुबह वाहन के पास ही शव मिला। शव मिलने पर भट्ठे पर काम करने वालों ने पुलिस और ट्रक मालिक को सूचना दी। ट्रक मालिक ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी व विंध्याचल थानाध्यक्ष मौके पर पहुुंचे।
कौशांबी के सिराथु थाना क्षेत्र के जुआरा गांव निवासी मोहन लाल (65) ट्रक चालक थे। वे प्रयागराज मोहनिया बाग निवासी मुदित विजय श्रीवास्तव का ट्रक चलाते थे। सोमवार को वे एनटीपीसी मेजा से राखड़ लादकर रात आठ बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के कौडियरा स्थित एक प्लांट पहुंचे। कारखाना बंद होने के कारण मोहन लाल गाड़ी खड़ी करके ट्रक में ही छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बना रहे थे। चार रोटी थाली में व एक रोटी तवे पर थी। गैस बंद था। वे ट्रक के नीचे गिरे पड़े थे। मंगलवार को सुबह छह बजे जब लोग कारखाना में जाने लगे तो मोहन लाल वहां गिरे पड़े दिखे। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सूचना पर सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की मांग की। परिजनों ने बताया कि रात करीब 11 बजे फोन से घर पर बात की थी। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि चालक रात में खाना खाकर सोया था। प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मौत होने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।