{"_id":"67b628fbcc3318e5c60cbc24","slug":"driver-was-changing-tire-died-due-to-collision-with-vehicle-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129926-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: टायर बदल रहा था चालक, वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: टायर बदल रहा था चालक, वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहुरियादह गांव के पास बुधवार को वाहन पंक्चर हो जाने के कारण चालक उसका टायर बदलने लगा। इसी बीच दूसरे वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई
मध्य प्रदेश के जिला मऊगंज थाना हनुमना गांव बरौही निवासी रामलाल प्रजापति बुधवार को मिर्जापुर से सवारियां लेकर हनुमना जा रहा था। लहुरियादह के पास उसकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। रामलाल नीचे उतरकर गाड़ी का टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने रामलाल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर चालक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि वाहन की टक्कर से चालक की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।