{"_id":"651b12690e679c33860111c6","slug":"driver-dies-after-truck-collides-with-parked-vehicle-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-6469-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खड़े वाहन में ट्रक के टक्कर से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खड़े वाहन में ट्रक के टक्कर से चालक की मौत
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग पर पटेरा पांडेय गांव के पास फोरलेन सड़क पर सोमवार को दोपहर में पहले से खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में खड़े ट्रक में जैक लगा रहे चालक की मौत हो गई। दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और हादसे में मृत चालक के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
लालगंज थाना क्षेत्र के पटेहरा पांडे गांव के पास राष्ट्रीय मार्ग पर एक ट्रक खड़ा करने के बाद चालक जैक लग रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में पहले से खड़े ट्रक में जैक लगा रहे चालक लल्लन शर्मा (45) निवासी बांदा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक अजय जायसवाल (32) निवासी खटकारी रीवा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची लालगंज थाने की पुलिस ने ट्रक के नीचे हादसे में मृत चालक लल्लन शर्मा के शव को जेसीबी की मदद से रेस्क्यू करके बाहर निकलवाया। परिजनाें को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल चालक अजय जायसवाल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पर भेज दिया। दोनों ट्रकें मध्य प्रदेश की तरफ से मिर्जापुर की तरफ जा रही थीं। सूचना पर सीओ लालगंज मंजरी राव मौके पर पहुंची। घटना के बाद फोरलेन मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था। मौके पर लोगाें की भीड़ इकट्ठा हो गई। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने लोगों को हटाकर आवागमन सुचारु कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।