{"_id":"663aa1e6437f2d58b70cbf24","slug":"driver-dies-after-tractor-overturns-while-trying-to-save-a-dog-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-115938-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कुत्ते को बचाने में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कुत्ते को बचाने में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर नहर के पास मंगलवार को सुबह मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पटल गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक दब गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अर्जुन कोल (26) पिछले तीन साल से अघौली गांव निवासी राकेश पांडेय के घर रहकर का ट्रैक्टर चलाते थे। ट्रैक्टर चलाकर परिवार को भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को सुबह वे मिट्टी लादकर आ रहा थे। रास्ते में अर्जुनपुर गांव नहर के पास ट्रैक्टर के सामने एक कुत्ता आगे आ गया। कुत्ते को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इस हादसे में चालक अर्जुन ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसा होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। राकेश पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनसे एक पुत्री है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश के पिता जुग्गुन कोल ने थाने में तहरीर दी है। देहात कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -

धौरहरा रेंज में तेंदुए को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम।
विज्ञापन