फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver dies after tractor overturns, another injured

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after tractor overturns, another injured
लालगंज थाना क्षेत्र के पथरौर गांव में बुधवार को सुबह पानी लेने गए ट्रैक्टर-टैंकर पलटने से चालक और उस सवार चपेट में आ गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

पथरौर गांव निवासी राजाराम पटेल के पुत्री पूजा पटेल की शादी है। बुधवार को शादी की तिथि होने के चलते सुबह से ही मेहमान घर आने शुरू हो गए। शादी में आये मेहमानों के बाबत पानी लाने के लिए पूजा पटेल के चचेरे भाई विमल (18) पुत्र रामचरण ट्रैक्टर से ट्रैंकर जोड़ कर गांव के ही बच्चेलाल गोंड़ (45) को साथ लेकर पूर्व प्रधान के घर पानी भरने गए थे। वापस आते समय अमोई गांव में ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क से नीचे पलट गया। जिसमें चालक विमल और बच्चेलाल घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को उपचार के लिए पीएचसी पटेहरा लेकर गए। जहां देखते ही प्रभारी चिकित्सक वाजिद जमील ने विमल को मृत घोषित कर दिया। बच्चेलाल का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घर में शादी होने से खुशियों का माहौल था, वह गम में बदल गया। घटना से गांव में मातम छा गया। इकलौते पुत्र की मौत होने से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed