फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dress

एक हजार मीटर कपड़े से बन रहा बच्चों का ड्रेस

Fri, 05 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dress
जिगना। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा संचालित छानबे विकास खंड के जागृति प्रेरणा संकुल संघ गैपुरा का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने सीएलएफ केन्द्र का हाल जाना।शुक्रवार को दोपहर में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने एनआरएलएम समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही स्कूल ड्रेस की सिलाई का निरीक्षण किया। ब्लाक मिशन प्रबंधक प्रवीन कुमार व सुरभि विश्वकर्मा ने सीडीओ को बताया कि अभी तक एक हजार मीटर कपडा स्कूल ड्रेस के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें सात सौ मीटर कपडे का ड्रेस बना दिया गया है। प्रति ड्रेस की सिलाई एक सौ 10 रुपये है। मुख्य विकास अधिकारी ने सिलाई कार्य में लगी महिलाओं को कार्य मे तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि वे काम करती रहें। उनको सिलाई का कार्य मिलता रहेगा। अवगत कराया गया कि इसके पूर्व 16 हजार आठ सौ 53 मास्क की सिलाई समूह की महिलाओं द्वारा किया गया है जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। सीडीओ ने दो तीन दिन मे भुगतान कराने का आश्वासन दिया। समूह के सदस्यों ने बताया कि छानबे ब्लॉक में जागृत प्रेरणा संकुल, समूह गैपुरा और नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल, समूह हरगढ में महिलाओं द्वारा सिलाई का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सरोज पाण्डेय, रमेश प्रियदर्शी सहित समूह की महिलाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed