फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DR . Sonelal Patel in dreams

डा. सोनेलाल पटेल के सपनों को पूरा करें

Mon, 24 Aug 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला Updated Mon, 24 Aug 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
DR . Sonelal Patel in dreams
डा. सोनेलाल पटेल के मिशन को आगे बढ़ाना है। साथ ही संगठन को पूरी ताकत से आगे लेकर चलना होगा। डा. सोनेलाल पटेल का आंदोलन मजबूत नहीं होता तो आज आपके बीच बैठने का अवसर नहीं मिलता।
विज्ञापन


 आप लोगों से हौसला मिल रहा है। कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ जुट कर पटेलजी के सपने को पूरा करें। पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही जीत मिलेगी।
विज्ञापन


यह बातें अद नेता कृष्णा पटेल ने रविवार को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति की 17वीं वर्षगाठ पर आयोजित व्यवस्था परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साथ ही रैली के माध्यम से पंचायत चुनाव 2015 तथा विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भी ताकत का एहसास कराया।

महारैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि एक कामनमैन को आज न्याय नहीं मिल पा रहा है। न्याय के लिए एक कामनमैन दर-दर            भटक रहा है।

संविधान में दोहरी नीति चल रही है। जिसे             व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से बदलना होगा। आज भी एक देश में दो भारत बसते हैं।

एक भारत में                  गरीब और दूसरे भारत में अमीर रहते हैं। इस खाई को पाटने के लिए हमें समानांतर व्यवस्था लागू करनी होगी। व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को पुरजोर तरीके से आगे                  बढ़ाना होगा।

कहा कि डा. पटेल का आंदोलन गरीबों, मजलूमों, दलितों, पिछड़ों सवर्ण गरीबों, किसानों, मुसलमानों के हितैषी थे। उनके  लिए वह सदैव लड़ाई लड़े। उनकी लोकप्रियता से सरकार घबरा गई थी। जिसके चलते ही 23 अगस्त 1999 को इलाहाबाद स्थित टंडन पार्क में आयोजित रैली में डा. सोनेलाल पटेल और             कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया।

 जिसको आज दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति की 17वीं वर्षगाठ के रूप में मनाया जा रहा है।     उन्होंने कहा कि दल को कमजोर करने वाली शक्तियों को उखाड़ फेंकना होगा। आज से जिला पंचायत चुनाव का आगाज हो              गया है। पंचायत चुनाव में            मिर्जापुर से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनना है। उन्होंने कहा कि सब कुछ भूल कर हमें डा सोनेलाल पटेल की बनाई  नीतियों के सहारे चलकर हम सत्ता प्राप्त करना है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में भागीदारी कर जनता और समाज को खुशहाल बनाना है।

सभा को बिहार प्रदेश  महासचिव पान मोहम्मद, किसान मंच के विकास मौर्या, राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुंवर  हरवंश सिंह, प्रांतीय महासचिव साधना साहु, मध्य प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्या, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बुद्धसेन पटेल, आरबी सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सेठ जगदीश सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम बहादुर पटेल और संचालन राजवन सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed