फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dr. Geeta first in Hindi in the divisional TLM competition

Mirzapur News: मंडलीय टीएलएम प्रतियोगिता में हिंदी में डॉ. गीता प्रथम

Wed, 15 Oct 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. Geeta first in Hindi in the divisional TLM competition
मंडलीय टीएलएम प्रतियोगिता में विजेता को प्रमाणपत्र देते जीआईसी के उप प्रधानाचार्य जयसिंह, स्रोत
मिर्जापुर। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तहत पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को मंडल स्तरीय टीएलएम (शिक्षक अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी-2025 का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी में सोनभद्र की डॉ. गीता प्रथम रहीं।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर संदीप कुमार यादव रहे। अंग्रेजी विषय में अभिषेक कुमार साह प्रथम व शबाना द्वितीय स्थान पर रहीं। गणित में शिवकुमार सिंह प्रथम व दीपक कुमार मौर्य द्वितीय रहे। सामाजिक विज्ञान में उर्वशी जायसवाल प्रथम, तूलिका सिंह द्वितीय व संतोष कुमार मिश्र तृतीय रहे। रसायन विज्ञान में राकेश कुमार सोनभद्र प्रथम, जीव विज्ञान में शिखा वर्मा प्रथम व भौतिक विज्ञान में राजाराम मौर्य प्रथम पर रहे। विनीता सिंह द्वितीय रही। मंडलीय प्रदर्शनी का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य जय सिंह व निर्णायक मंडल के सदस्यों किया। निर्णायक सदस्यों में असिस्टेंट प्रोफेसर सत्यविजय कुमार, असि. प्रो. संदीप कुमार पटेल, असि. प्रोफेसर डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. हर्ष कुमार तिवारी रहे।
विज्ञापन


जूनियर में खुशी व किरन तो सीनियर में अनुराग का माडल प्रथम

मिर्जापुर। महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेंं मंगलवार को मंडल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में खुशी मिश्रा व किरन सरोज का माडल प्रथम तो सीनियर वर्ग में अनुराग सिंह का माडल प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर संवर्ग में खुशी मिश्रा व किरन सरोज राजकीय हाईस्कूल सरई मिश्रानी ज्ञानपुर भदोही प्रथम स्थान,राहुल कुमार व अवनीश सिंह संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर सोनभद्र द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान पर सिद्धि उपाध्याय व ललिता बाबा राम अभिलाष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोमनपुर मिर्जापुर का मॉडल चयनित हुआ। सीनियर संवर्ग में अनुराग सिंह संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर सोनभद्र प्रथम स्थान, साधना सिंह व अभिनव कुमार आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनूसागर सोनभद्र द्वितीय स्थान व रवि शंकर यादव व अभयदीप तिवारी पीएमश्री विभूति नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज ज्ञानपुर भदोही के मॉडल तृतीय स्थान पर रहे। चयनित सभी प्रतिभागियों को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य जय सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।प्रदर्शनी का संचालन शिक्षक रमाशंकर ने किया। प्रदर्शनी में सुशील कुमार पांडेय, कमलेश कुमार कश्यप,अर्चना शाह का सहयोग रहा। प्रदर्शनी में रविन्द्र कुमार सिंह, नीरजाकांत पांडेय व विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कार्मिक तथा विन्ध्याचल मंडल के तीनों जनपद मिर्जापुर,सोनभद्र व भदोही के गाईड शिक्षक- शिक्षिकाएं व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed