फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dont took the debt from farmers

किसानों का कर्ज माफ करे सरकार

Fri, 16 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 16 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
dont took the debt from farmers
मांगों के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य।
भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आपदा से प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करने और सभी प्रकार की वसूली बंद करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सिद्घनाथ सिंह ने जिलाधिकारी को 15 सूत्री मांग  पत्र सौंपा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में बाढ़ से गिरे मकानों का पक्का निर्माण कराया जाए। वहीं बाढ़ प्रभावित गांवों में महामारी से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराएं। जिला महासचिव विरेंद्र सिंह ने कहा कि पशुओं को चारा की व्यवस्था और पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों की बर्बाद फसलों का आकलन करा कर मुआवजा और बीमा दिलाए।
विज्ञापन

 
नरायन सिंह ने कहा कि नये कानून के अनुसार रेलवे द्वारा किसानों की अधिगृहित जमीन का मुआवजा सर्किल रेट का चार गुना मिले। उन्होंने कहा कि निर्धारित से अधिक जमीन का अधिग्रहण रोके। अवधेश नारायण ने  किसानों को मुआवजा और बोनस देने की मांग की। रेलवे क्रासिंग करहट पर बन रहे अंदर ग्राउंड पुल को ओवर ब्रिज बनाया जाए। उदयनाथ सिंह ने कहा कि किसानों के लिए सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक भेजे और किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मिले।
विज्ञापन


फसलों की सिंचाई के लिए क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत कराएं और टेल तक पानी पहुंचाया जाए। किसानों ने कहा कि समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा फत्तेपुर नरायनपुर में 20 किमी के अंदर चार पहिया वाहनों को नि:शुल्क किया जाए। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, अनिल सिंह, जोखन सिंह, परशुराम, चंद्रपाल, रमाशंकर सिंह, स्वामी दयाल, शीतला प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed