फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Don't be under any illusion, vaccine is the only way to avoid epidemic

किसी भ्रम में न रहें, महामारी से बचने का एक उपाय मात्र टीका है

Tue, 08 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Don't be under any illusion, vaccine is the only way to avoid epidemic
मिर्जापुर। नटवां रोड स्थित नेमन कारपेट्स परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग व यूनिसेफ के सहयोग से कोविड-19 टीकाकरण के चलाए गए अभियान का शुभारंभ माइनॉरिटी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक और नेमन कारपेट्स मालिक बसपा नेता मोहम्मद परवेज खान ने टीका लगवाकर किया।
विज्ञापन

पूर्व नगर विधान सभा प्रत्याशी व बसपा नेता मोहम्मद परवेज खान ने कहा किसी भ्रम में न रहें। कोरोना महामारी से बचने का एक उपाय मात्र टीका है। उन्होंने सभी से टीकाकरण करवा कर इस महामारी में खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की। इस दौरान मुफ्ती शहर मौलाना खालिक, मदरसा अरबिया के प्रिंसिपल मौलाना नजम अली व बसपा नेता मोहम्मद परवेज खान के परिवार के सदस्यों के साथ ही साथ कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों व शहर के गणमान्य नागरिकों ने टीकाकरण कराया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ नीलेश श्रीवास्तव, यूनिसेफ की रीजनल कोआर्डिनेटर सरोज राणा व ब्लाक कोआर्डिनेटर शिवम सिंह, अखिलेश शर्मा, ज्योति मौर्य, सुनीता, आशा, अंजुम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed