फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Doctors at Drummondganj PHC Do Not Attend Regularly; Issues Arise in Honorarium Payments to ASHA Workers.

Mirzapur News: ड्रमंडगंज पीएचसी पर नियमित नहीं आते डॉक्टर, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान में आ रही समस्या

Sun, 03 May 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Doctors at Drummondganj PHC Do Not Attend Regularly; Issues Arise in Honorarium Payments to ASHA Workers.
संपूर्ण समाधान दिवस पर अ​धिकारियों को अपनी समस्या बताते फरियादी, स्रोत संवाद
- जिले की चारों तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस में आए 397 मामलों में से 28 का ही हो सका निस्तारण
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 397 मामले आए। इनमें से 28 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लालगंज तहसील में लोगों की समस्या सुनी। आशा कार्यकर्ताओं के संघ की संरक्षक मनोकामना मिश्रा ने प्रार्थना पत्र देकर ड्रमंडगंज पीएचसी में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति न होने की शिकायत की। कहा कि इससे आशा कार्यकर्ताओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और मानदेय भुगतान में भी समस्या आ रही है। डीएम ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
सदर तहसील में एडीएम विजेता, एएसपी नितेश सिंह और एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने लोगों की समस्या सुनी। 154 मामले आए जिनमें से 15 का निस्तारण किया गया। सदर तहसीलदार डॉ. विशाल शर्मा, नायब तहसीलदार अरविंद पांडेय, गरिमा यादव, नगीना सिंह आदि मौजूद रहे। लालगंज : राजपुर निवासी छोटेलाल ने ड्रमंडगंज थाने में खड़ी अपनी बाइक को छोड़ने की मांग सीडीओ विशाल कुमार से की। इस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। हर्रा निवासी कुसुम ने बताया कि उनके परिजन की आठ मार्च को मृत्यु के बाद भी भारतीय स्टेट बैंक से धनराशि प्राप्त करने के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। लता देवी ने विद्युत बिल संशोधन की मांग के लिए प्रार्थना पत्र दिया। तहसीलदार दीक्षा पांडेय, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक तिवारी, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझाव राजू यादव, रेंजर के सिंह, थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चुनार : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आएं फरियादियों की समस्याओं को एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने सुना। 72 प्रार्थना पत्र आएं जिसमें चार का मौके पर निस्तारण हुआ। जमालपुर ब्लॉक के जयपटटी गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि गांव के कोटेदार गुरूदास सिंह राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है और केवाईसी कराने के नाम पर कार्डधारकों से 200 रुपया लिया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार ईवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार संजय सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गेहूं बेचने में हो रही परेशानी
भांवा। मड़िहान तहसील सभागार में जिला भू राजस्व अधिकारी देवेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। पचोखरा खुर्द गांव निवासी अर्जुन पटेल ने क्रय केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाया कि टोकन जारी होने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से अपनी उपज लेकर पचोखरा क्रय केंद्र पर पहुंचे थे। दो दिनों तक गेहूं बाहर ही पड़ी थी। अंत में क्रेंद्र प्रभारी बोरी का अभाव का बहाना बनाने लगे। इसके बाद गेहूं लदे ट्रैक्टर को घर ले जाना पड़ा। किसान प्रेमनाथ और परसौना गांव निवासी किसान आशीष कुमार ने गेहूं खरीद में परेशानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed