फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Doctor goes on leave without informing, medico legal is not possible

Mirzapur News: बिना बताए डाॅक्टर छुट्टी पर, नहीं हो पा रहा मेडिको लीगल

Wed, 19 Mar 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Doctor goes on leave without informing, medico legal is not possible
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल मेडिकल काॅलेज के अधीन होने के बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो पाया है। अस्पताल के रेडियोलाॅजिस्ट बिना छुट्टी लिए अवकाश पर चले गए हैं, जिससे अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच ठप है। ऐसे में मरीजों को परेशानी होने के साथ मेडिको लीगल भी नहीं हो पा रहा है। मिर्जापुर और सोनभद्र के मारपीट व हादसों में घायल होने वालों को भदोही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में हादसों और मारपीट में घायलों की मेडिको लीगल रिपोर्ट के लिए रेडियोलाजिस्ट के सामने ही एक्स-रे किया जाता है। मिर्जापुर जिले से रोज पांच से 10 मेडिको लीगल के मामले आते है। वहीं, सोनभद्र में एक वर्ष से रेडियोलाजिस्ट न होने के कारण वहां के भी मेडिको लीगल मामले यहां आते है। जिले में होली के समय से अस्पताल में मेडिको लीगल की प्रक्रिया ठप है। पुलिस जब घायलों को लेकर पहुंचती है तो बताया जाता है रेडियोलाजिस्ट छुट्टी पर हैं। अहरौरा, हलिया समेत जिले के अन्य थानों के अलावा सोनभद्र से आने वाले पीड़ितो को समस्या हो रही है। यहां एक्सरे कराने के लिए भदोही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

............................................
केस-वन
अहरौरा में हुई मारपीट के मामले में बबुआ सिंह को लेकर पुलिस मेडिकल कराने मंडलीय अस्पताल पहुंची। यहां बताया गया कि डाॅक्टर छुट्टी पर हैं, इसलिए एक्स-रे नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................................
केस-दो
चील्ह थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में घायल आशीष कुमार को लेकर पुलिस टीम मंडलीय अस्पताल में पहुंची। उन्हें भभी बताया गया कि डाॅक्टर न होने के कारण एक्सरे नहीं हो सकता।


............................................

वर्जन
मारपीट के मामले में पीड़ित का एक्सरे रेडियोलाॅजिस्ट के सामने होता है। रेडियोलाॅजिस्ट बिना छुट्टी लिए अवकाश पर चले गए हैं। इस तरह की लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डाॅ. एसके श्रीवास्तव, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed