{"_id":"5797b9534f1c1b3a3721dfa3","slug":"do-you-protect-the-border-we-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप सरहद की हिफाजत करो, हम सेहत की’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप सरहद की हिफाजत करो, हम सेहत की’
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते दिव्यांग कुलभास्कर त्रिपाठी (बाएं)
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर मुश्किल का मुकाबला करते हुए देश की रक्षा करने वालों के विजय पर्व पर रक्तदान करके लोग गौरव से भर उठे। उन्होंने कहा कि आप सरहद की हिफाजत कीजिए और हम देश की सेहत की हिफाजत करेंगे।
जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में आए रक्तदाताओं ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा करते हैं। जिस तरह उन्होंने प्राणों की बाजी लगाकर कारगिल से दुश्मनों को खदेड़ा था, वह विजय दिवस पर याद हो आया। उनकी जीत अवसर पर रक्तदान करना जरूरतमंद की प्राणरक्षा करना है। सभ्य समाज के अध्यक्ष धीरज अग्रवाल के नेतृत्व में कई लोगों ने रक्तदान किया।
अध्यक्ष ने कहा रक्तदान महादान है। यह मानवता की सेवा है। हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। गरीब सामना पार्टी के कई पदाधिकारियाें ने रक्तदान किया, जिसमें आलोक मौर्य, मुन्नू राम, अनवर अली सागर रहे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनवर अली सागर ने कहा कि रक्तदान करना पुनीत काम है और जब जवानों और देश के विजय के नाम पर रक्तदान करना हो तो यह गौरव की भी बात हो जाता है। बसपा नेता सद्दाम ने कहा कि यह दोहरे सौभाग्य का मौका है।
विज्ञापन
एक साथ देश के गौरव का स्मरण और देश के निवासियों की प्राणरक्षा दोनों का मौका मिला है।
किड्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर इमरान खान, आम आदमी पार्टी के राजेश सिन्हा, संदीप विश्वकर्मा, अरविंद भारती, अमन मोदनवाल, समीर एडवर्ड ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जवान अपना खून देते हैं और हम देश में रहने वालों की रक्षा के लिए।
इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। कर्मचारी नेता विनोद कुमार सिंह और रामध्यान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम की प्रेरणा से खून देना गर्व की बात है।