{"_id":"62a8dfa0f954c461822616f0","slug":"do-yoga-the-mantra-given-for-health-mirzapur-news-vns658924046","type":"story","status":"publish","title_hn":"करें योग रहें निरोग का दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करें योग रहें निरोग का दिया मंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को अमृत योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके तहत विभिन्न विकास खंडों में योग शिविर का आयोजन कर योगाचार्यों की तरफ से लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी भी दी गई।
विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत विजयपुर स्थित राजा तालाब शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने किया। योगाचार्य रवि कुमार और डॉ. सुप्रिया मिश्रा ने लोगों को योगाभ्यास कराते हुए इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक गांव में किया जाएगा। जो 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि गुलाम रसूल, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार, एडीओ अवनीश कुमार यादव, शांति प्रकाश दुबे, प्रकाश चंद दुबे, हरिश्चंद्र बिंद, सौम्या सिंह आदि मौजूद रहे। कोन ब्लॉक मुख्यालय पर चील्ह में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित अमृत योग सप्ताह का उद्घाटन नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया। विधायक ने कहा कि योग से लोग निरोग रहते हैं और शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने पर जोर दिया। इस दौरान अनिल सिंह, उमेश सिंह, बीडीओ शिवनारायण सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष मौर्य, सरिता शुक्ला, अलकेश मौर्य, राजेन्द्र यादव, ऋषि, प्रहलाद सिंह, शंकर शरण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
पटेहरा ब्लॉक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक डॉ ओमप्रकाश मौर्य, शिवमूरत योगी, पूजा पांडेय ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान मड़िहान तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी अजय कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान अखिलेश्वर पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि राजा कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नरायनपुर ब्लॉक परिसर में योग सप्ताह का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रहलस गुप्ता व खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अनिल गुप्ता, कमलाकर गुप्ता, चंद्रशेखर पांडेय, डॉ नरेंद्र, दीनानाथ, विनोद सोनकर, खुशी, साक्षी, श्रद्धा, प्रिया, अमित, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। बीआरसी केंद्र बहुआर में योग सप्ताह का शुभारंभ अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल ने किया। आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक डॉ.शांतनु तिवारी ने लोगों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभांति, सूर्य नमस्कार, आदि का अभ्यास कराया। इस दौरान बीडीओ रविंद्र कुमार सिंह, एबीएसए अरुण कुमार सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, बृजेश सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, सत्यपाल सिंह, नम्रता कुशवाहा, नित्यानंद सिंह, प्रभाकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, चुनार विधायक प्रतिनिधि प्रमोद पांडेय व बीडीओ केके सिंह की मौजूदगी में सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, विजय नारायण सिंह, आनंद शर्मा, विजय पटेल आदि मौजूद रहे।