फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not use mobile while driving

वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करें

Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Do not use mobile while driving
मिर्जापुर। नगर के केबीपीजी कालेज में रविवार को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में यातायात संबंधित नियमों के साथ-साथ वाहन चलाने के दौरान होने वाली गलतियों से दुर्घटना व उनसे सुरक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। ड्राइविंग के दौरान ज्यादा बात न करें एवं तेज आवाज में संगीत न सुनें। निर्धारित गति सीमा में गाड़ी चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। मोड़ पर इंडिकेटर का प्रयोग करें और हमेशा अपनी ही लाइन में चलें। वहीं, पैदल चलने वाले हमेशा फुटपाथ पर चलें, बच्चों के साथ चलते समय उनका हाथ पकड़ कर रखें, सड़क पार करते हमेशा जेब्रा क्रासिंग का ही इस्तेमाल करें। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी संजय वर्मा ने कहा कि बिना हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं, सड़क पा करने वाले बच्चे बुजुर्गों एवं अशक्त व्यक्तियों की मदद करें और कानून का पालन करते हुए अच्छे नागरिक होने का दायित्व निभाएं। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हम सबको चाहिए कि वाहन चलाते समय ईयर फोन का प्रयोग न करें। वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर कराएं। समय पर वाहनों का फिटनेस कराकर नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

धन्यवाद डॉ. वीरेंद्र सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ ऋचा शुक्ला ने किया। इस दौरान डॉ. जीडी बिनांनी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. बीना सिंह, केएमपीजी की प्राचार्य डॉ. नीलम अस्थाना, डॉ. भवभूति मिश्र, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. राकेश शुक्ल, डॉ. अशोक कुमार सिंह चन्देल, डॉ. रमेश चन्द्र ओझा, डॉ. शरद महरोत्रा, डॉ. मकरन्द जायसवाल, डॉ. सुशील त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. किरन सिंह, डॉ. रीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed