फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not release more than 80,000 cusecs of water from Meja and Adwa dams at once

Mirzapur News: मेजा व अदवा बांध से 80,000 क्यूसेक से अधिक पानी एक साथ न छोड़ें

Tue, 10 Jun 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Do not release more than 80,000 cusecs of water from Meja and Adwa dams at once
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्त बाढ़ नियंत्रण समिति की अंतरराज्यीय बैठक हुई। मध्य प्रदेश के रीवा मंडल और प्रदेश के विंध्याचल मंडल के प्रशासनिक, पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने कहा कि मेजा और अदवा बांध से 80,000 क्यूसेक से अधिक पानी एक साथ न छोड़ें। जिस पर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने उन्हें इसका आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिले के अदवा, सिरसी और मेजा जलाशय से वर्षाकाल में पानी छोड़े जाने पर टोंस और बेलन नदी के संगम स्थल पर स्थित रीवा जिले के त्योथर तहसील के कई क्षेत्र प्रभावित होते हैं। अधिकारियों ने कहा कि पानी छोड़ने से पहले मध्य प्रदेश के अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि वर्षा और बाढ़ तथा बांध से छोड़े वाले पानी के विषय में सूचनाओं के अदान-प्रदान के लिए वायरलेस, दूरभाष और व्हाट्एस एप 15 जून से पूर्व सक्रिय कर लिया जाय। इससे कि त्वरित गति से बाढ़ से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। साथ ही सभी वर्षा मापी यंत्रों को कार्यशील किए जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed