{"_id":"5ec4114a8ebc3e90825687d1","slug":"do-not-put-yourself-in-danger-by-crowding-anywhere-mirzapur-news-vns525663343","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद सहित कहीं भी भीड़ लगाकर अपने को खतरे में न डालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद सहित कहीं भी भीड़ लगाकर अपने को खतरे में न डालें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को डीएम सुशील कुमार पटेल व एसपी डा. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में ईद को लेकर कोरोना से बचाव के चलते पीस कमेटी की बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने सभी को रमजान माह की बधाई तथा कोरोना महामारी के दौरान सभी के द्वारा दिये गये सहयोग के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि कोराना जैसी वैश्विक महामारी में सभी एक दूसरे का सहयोग करें और मस्जिद सहित कहीं भी भीड़ लगाकर अपने आप को खतरे में न डालें। उन्होंने कहा कि लाकडाउन एक, दो तथा लाकडाउन तीन के दौरान जनपद के सभी वर्ग के नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। आगे भी कोरोना महामारी की भयावहता को समझते हुये सहयोग करें तथा अपनी सुरक्षा के साथ रमाजान के माह व ईद के त्योहार को मनायेें। उन्होंने कहा कि लाकडाउन-4 में कुछ दुकानों को तीन कैटेगरी में खोलने की सहूलियते दी गयी हैं। जिससे लोग अपने जरूरत के सामान ले सके। कहा कि दुकानों पर भीेड़ न होने ंपाये इसका पूरा ध्यान रखा जायें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने एवं जनपद में भाई चारा बनाये रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान सभी लोग अपने घरों में त्योहार मनायें तथा लाकडाउन का हर सम्भव पालन करें। धर्म गुरूओं ने कहा कि जिला प्रशासन इस संकट व कोरोना जैसी महामारी की घडी में हमारे साथ रहा। हम सभी जिला व पुलिस प्रषासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ हैं। कहा कि आपसी सामंजस्य से जो जो निर्णंय लिया जाता हैं उसका सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर सोनावर खॉं, अशफाक खॉं, मो0 इरशाद खान, मौलाना नौशाद आलम, वसीम अहमद व अन्य थे।