फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do not prescribe medicines from outside, make local purchases of essential medicines

Mirzapur News: बाहर से न लिखे दवाएं, जरूरी दवाओं की करें लोकल खरीदारी

Sat, 03 Jun 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Do not prescribe medicines from outside, make local purchases of essential medicines
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के सभागार में मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य व अस्पताल के सभी चिकित्सकों, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक में मरीजों को बेहतर सुविधा देने और बाहर की दवाएं नहीं लिखने के बारे में निर्देशित किया।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि मरीज के पर्चे पर ही दवा लिखी जाए। चिकित्सक अपना मोहर संभालकर रखे। देखने में आया है कि उनका मोहर कोई और इस्तेमाल कर ले रहा है। वेयर हाउस में मेडिकल कारपोरेशन के द्वारा दवाएं आपूर्ति की जाती हैं। किसी बीमारी के लिए कोई विशेष दवा की आवश्यकता होती है तो उसकी सूची प्राचार्य मेडिकल कालेज को दें। अस्पतालों में आने वाले गरीब व बेसहारा मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध कराया जाए। मरीजों को बाहर किसी भी जांच के लिए न भेजा जाए। अस्पताल में उपलब्ध न हो तभी बाहर के लिए लिखा जाय।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि चिकित्सक को ईश्वर का दूसरा दर्जा मिला है। कहा मरीज के साथ सहानुभूति रखें। बताया गया कि जिन दवाओं की आवश्यकता है,उसकी लिस्ट बनाकर पहले से लोकल परचेज कर लिया जाय। सभी दवाओं की आपूर्ति एवं वितरण का पूरा रजिस्टर तैयार रखा जाय। प्राचार्य मेडिकल कालेज ने बताया कि अगले दो माह के अन्दर सिटी स्कैन, का कार्य भी अस्पताल में प्रारंभ हो जाएगा। बैठक में एसआईसी डा. अरविंद सिंह, डा. दिलीप चौरसिया, डा. अरविंद सिन्हा, डा. पूूजा सिंह, डा. मंजू लता, अनुज ठाकुर, प्रदीप त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


......................



इनसेट

मरीजों के बैठने के लिए करें व्यवस्था
मिर्जापुर। बैठक से पहले मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने वार्ड ने मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल में वार्ड के बाहर प्लास्टिक की टूटी हुई कुर्सियो को देखकर निर्देशित किया कि फाइबर की कुर्सियों की जगह पर ब्रेंच रखा जाए। मेडिकल कालेज के दृष्टिगत महिला अस्पताल में पुराने भवनों को ध्वस्त्के d बाद उसके निर्माण कार्य प्रारम्भ करने का भी निर्देश राजकीय निर्माण निगम को दिया गया। जिलाधिकारी ने मरीजों को बैठने और पानी की निकासी की समस्या निस्तारण के बारे में जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed